Translate

Ad Code

सिरसा: हरियाणा के इस खूबसूरत जिले में घूमने की टाप 10 जगहे | Top 10 Places to Visit in Sirsa, Haryana #sirsa

top 10 places to visit in sirsa,sirsa me kaha ghume,sirsa mein ghumne wali jagah,sirsa me ghumne ki jagah,sirsa ghumne ki jagah,sirsa tourist places,

Top 10 places to visit in Sirsa Haryana

हरियाणा के दिल में स्थित सिरसा जिले में आपका स्वागत है, एक ऐसा जिला जो अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आधुनिकता के आकर्षण के साथ खूबसूरती से जोड़ता है |आज, हम आपको सिरसा जिले के टॉप 10 घुमने वाली जगहों की virtual यात्रा पर ले जा रहे है, जहाँ प्रत्येक स्थान अपनी कहानी बयां करता है |यात्रा पर जाने से पहले थोडा सिरसा जिले के बारे जान लेते है |

About Sirsa District:

सिरसा जिला हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जो राजस्थान और पंजाब की सीमा से लगता है जिससे यहाँ तीनो राज्यों की संकृति का मिश्रण देखने को मिलता है | यह पूरा जिला उपजाऊ भूमि है, गेंहू के उत्पादन में यह जिला राज्य में पहले और भारत में दुसरे स्थान पर है |राज्य का 40% कॉटन का प्रोडक्शन इसी जिले से होता है और देश की सबसे बड़ी आनाज मंडी यही पर है |ब्लड डोनेशन में यह जिला गिनुज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में रिकॉर्ड बना रखा है | प्राचीन भारतीय वेदों में वर्णित घग्गर नदी, जो कभी एक महानदी थी इस जिले से होकर बहती थी | इस जिले का वर्णन महाभारत में भी मिलता है | सिरसा ने देश को उप-प्रधानमंत्री के रूम में चौधरी देवीलाल, राज्य के मुख्यमंत्री, ओमप्रकाश चौटाला और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को दिया है |अध्यात्मिक नगरी के रूप में भी जाना जाने वाला यह जिला जिसकी वजह यहाँ मौजूद डेरा सच्चा सौदा आश्रम है जिसके वर्तमान गुरु जेल में बंद गुरमीत राम रहीम है |

Top 10 Places to Visit in Sirsa Haryana
Number 1 - Gurudwara Chilla Sahib, Sirsa

हरियाणा के सिरसा के दिल में स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब शांति और आध्यात्मिक सांत्वना का प्रतीक है। यह स्थान लाखो लोगों द्वारा पूजनीय है, यह समृद्ध सिख विरासत और करुणा और एकता की शिक्षाओं का प्रतीक है। यह पवित्र स्थल अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहाँ ऐसा माना जाता है कि पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी ने अपनी यात्रा के दौरान यहाँ रुके थे और 40 दिन तक तपस्या किये था। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ सभी क्षेत्रों से भक्त आशीर्वाद लेने और शांति का अनुभव करने आते हैं।

Number 2 - Tara Baba ki Kutiya, Sirsa

अगर आप सिरसा घूमने जा रहे हैं तो तारकेश्वर धाम जरूर जाएं जिसे तारा बाबा की कुटिया भी कहा जाता है। यह सिरसा रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किमी दूर है। 2003 में निर्मित यह जगह प्रसिद्ध संत तारा बाबा को समर्पित है, मुख्य गेट से लेकर कुटिया के अंदरूनी हिस्सों और दीवारों पर देवी देवताओं के चित्र नजर आते हैं। कुटिया में बनी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और उसके साथ नंदी की मूर्ति मीलों दूर तक स्पष्ट दिखाई पड़ती है। यहां एक कृत्रिम गुफा भी है, जहां आपको एक अलग अनुभव और शांतिपूर्ण वातावरण मिलेगा।

Number 3 - Dera Sacha Sauda Sirsa 

देश विदेश में प्रसिद्ध डेरा सच्चा सौदा के बारे कौन नहीं जानता यह वही आश्रम है जिसके गुरु राम रहीम है, जो अभी बलात्कार के केस में जेल में बंद है, डेरा सच्चा सौदा एक ऐसा स्थान है जहाँ सत्य जैसे ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम से जुड़ने का मार्ग सिखाया जाता है। यहाँ सभी धर्मों के लोग आते हैं और उनका सम्मान होता है, यहाँ उन्हें इंसानियत से जीने की सीख दी जाती है।

Number 4 - Ottu Lake, Sirsa

अगर आप प्रकृति प्रेमी है और सिरसा में एक शांति स्थान की तलाश में है तो ओट्टू लेक बेहद शानदार जगह है, यह 1200 एकड़ में फैली यह झील बेसिकली एक डैम है जो घग्गर-हकरा नदी पर बना है,  मानसून के दिनों में यह स्थान हरियाली से ढक जाता है जो बेहद खुबसूरत लगता है, वैसे यह स्थान साल के 12 महीने घुमने और पिकनिक मानाने लायक है | तो अगर आप सिरसा में हो तो इस स्थान को दोस्तों के साथ घूमना मत भूले |

Number 5 - Shri Khatushyam Dham Mandir, Sirsa

खाटूश्याम जी को समर्पित यह मंदिर बहुत ही खुबसूरत और अद्भुत है | यहाँ बाबा के दर्शन पाकर मन सम्मोहित हो जाता है | मंदिर के अंदर और बाहर की कलाकृतियां देखकर मन को सुकून और शांति महसूस होता है। यह पूरा परिसर विशाल क्षेत्र में बना है जो बहुत ही खुबसूरत है, जब भी आप सिरसा में हो बाबा खाटू जी का आशीर्वाद लेना मत भूले | 

Number 6 - Bhadra Park, Sirsa

भद्रा पार्क सिरसा के सबसे साफ-सुथरे पार्कों में से एक है। इस पार्क में लोग और बच्चे आमतौर पर अलग-अलग खेल खेलते हैं और पार्क का पूरा वातावरण बहुत ही फ्रेंडली है। पार्क में लाइट और बैठने की व्यवस्था बहुत अच्छी है। यहाँ आपको पहाड़ी पेड़ और पौधे देखने को मिल सकते है | यह पार्क ग्राउंड लेवल से थोडा निचे है जिसकी वजह से बारिश में यहाँ पानी जमा हो जाता है | अगर आप किसी काम से सिरसा आये है और आराम की तलाश में है तो भद्रा पार्क आपके लिए परफेक्ट है |

Number 7 - Salasar Dham Mandir Sirsa

भगवान हनुमान को समर्पित यह मंदिर सालासर बालाजी धाम चुरू राजस्थान की तर्ज पर बना है | इस मंदिर की स्थापना के लिए  श्री सालासर धाम से पैदल यात्रा करके यहां ज्योति लाई गई थी. दरबार में बनी हनुमान जी की मूर्ति भी हूबहू श्री सालासर धाम जैसी है | यह मंदिर बहुत ही खुबसूरत है और यहाँ आकर आपको बहुत ही शांति मिलेगी |

Number 8 - Ch. Devilal Town Park, Sirsa 

सिरसा के बीचों-बीच स्थित स्वच्छ और हरा-भरा पार्क, जहाँ आप बैठकर सैर कर सकते हैं, व्यायाम कर सकते हैं, योग और ध्यान कर सकते हैं। लालबत्ती चौक से सिर्फ़ एक मिनट की पैदल दूरी पर आपको प्रकृति का आनंद लेने के लिए ताज़ी और शुद्ध हवा मिलेंगी और तनाव, चिंता, अवसाद और तनाव से मुक्ति मिलेगी। अगर आप यहाँ आए हैं तो वाकई इस पल का पूरा आनंद लें।

Number 9 - Shree Sarsai Nath Mandir

सिरसा में स्थित इस प्राचीन मंदिर का निर्माण श्री सरसाई नाथ ने किया था, जो एक प्रमुख संत या नाथ संप्रदाय के गुरु थे, जिन्होंने अन्य अनुयायियों के साथ प्रार्थना की, इस स्थान पर अनुष्ठान किया और ध्यान किया। और उन्ही के नाम पर इस स्थान का नाम सिरसा पड़ा | परिसर बहुत ही सुन्दर और साफ सुथरा है मंदिर में नव वर्ष सम्वत मनाया जाता है श्रद्धालु पूरे दिन आते हैं और अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए यहां से परशाद ले जाते हैं |

Number 10 - Atlantic Water Park 

सिरसा में मौजूद यह वाटर पार्क बहुत ही खुबसूरत है | यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए शानदार जगह है। यहाँ बहुत सारी Water Activities और Adventurous Activity हैं जिनका आनंद लिया जा सकता है। फ़ूड कोर्ट बहुत साफ और स्वच्छ है। खाना भी स्वादिष्ट है। परिवार के साथ ज़रूर जाएँ और आनंद लें। यह एक अच्छी तरह से डिज़ाइन और रखरखाव किया गया वाटरपार्क है।

तो दोस्तों कैसी लगी ये विडियो कमेंट करके जरुर बताये, और अगर अच्छी लगे तो प्लीज विडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले, इस तरह की विडियो देखने के लिए चैनल से जुड़े रहे, मिलते है एक और बेहतरीन विडियो के साथ,
धन्यवाद !!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu