 |
Neemrana ki Baoli |
राजस्थान राज्य के नीमराना नगर में स्थित यह शहर, भारत के ऐतिहासिक ह्रदय में बसा है। आज, हम आपको नीमराना की बावड़ी, एक शानदार स्टेपवेल के रहस्यमयी सफर पर ले जाते हैं, जो इस क्षेत्र की समृद्ध वास्तुकला विरासत का प्रमाण है। यह बावड़ी नीमराना में दिल्ली/जयपुर हाईवे से कुछ ही किलोमीटर की दुरी पर और नीमराना फोर्ट से लगभग 1 किमी की दुरी पर स्थित है |
नीमराना की बावड़ी, जिसे नीमराना स्टेपवेल भी कहा जाता है, प्राचीन इंजीनियरिंग और डिजाइन की एक अद्भुत उदाहरण है। स्टेपवेल्स, या बावड़ी, न केवल पानी के स्रोत थे | बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक केन्द्र भी थे, जहां लोग गर्मी के दिनों में गर्मियों से राहत पाने और समुदायिक कार्यक्रम का आनंद लेते थे। इसमें बारिश के पानी को इकठ्ठा करके, इसका प्रयोग पिने के लिए, नहाने के लिए और सिंचाई के लिए किया जाता था | इसका निर्माण कब हुआ था इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जाता है की इसको 15वीं शताब्दी में पृथ्वीराज के बंशजो ने बनवाया था |
 |
Neemrana Stepwell |
दूर से देखने पर यह बावड़ी आपको समतल नजर आयेगी लेकिन यह 250 फिट गहरी है और यह बावड़ी 9 मंजिला बनी है प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई लगभग 20 फिट है, इसकी 2 मंजिले अभी डूब गयी है | इसमें सबसे निचे तल तक जाने के लिए 170 सीढियाँ बनी है | अब आप सोचिए कि इसमें नौ मंजिलें थीं, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस समय कितनी गहरी संरचना बनाई गई थी जो पूरी तरह से भूमिगत थी। अद्भुत है ना!! इसके उपर किनारे पर चारो तरफ छोटे छोटे आराम करने के लिए चैम्बर भी बने है | जो यात्रियों और व्यापारियों के लिए सराय (विश्राम स्थल) के रूप में काम करती थी |
 |
Neemrana ki bawdi |
इस बावड़ी में कुंवे के पास से एक सुरंग बनी है जो सीधे नीमराना किले तक जाती है, यह अभी मिट्टी और कचरे से बंद हो गयी है, कहा जाता है की उस सुरंग का इस्तेमाल रानी करती थी जो यहाँ उस रस्ते से नहाने के लिए आती थी | यहाँ के एक स्थानीय आदमी से बात करने पर पता चला की एक बार यहाँ एक बारात आराम करने के लिए रुकी थी, और वो सारे बाराती इस बावड़ी को देखने और सुरंग का पता लगाने के लिए उसके अंदर घुस जाते है और कभी वापस नहीं आये उनका आजतक कुछ नहीं पता चला | पूरी की पूरी बारात इस बावड़ी में समा गयी | |
Neemrana bawdi |
इस बावड़ी में निचे जाकर देखने पर ऐसा लगता है हम पाताल लोक में पहुँच गए है | इसको देख कर आप अंदाजा लगा सकते है की ये कितना शानदार और भव्य है |
तो दोस्तों कैसा लगा ये ब्लॉग कमेंट करके जरुर बताये | धन्यवाद !!!
Tag,
neemrana ki bawdi,
neemrana ki bawdi ka rahasya,
neemrana ki bawdi ka nirman,
neemrana ki bawdi dikhao,
neemrana ki bawdi alwar,
neemrana ki baori,
neemrana bawdi,
neemrana ki bawdi dikhaiye,
rani ki baoli,
neemrana bawdi ka rahasya,
neemrana ki baoli,
neemrana ki baori,
neemrana baori,
neemrana ki bawdi alwar,
neemrana ki bawdi,
neemrana bawdi,
0 टिप्पणियाँ